Tuesday, June 29, 2021

Covid-19 Delta Plus Variant: इससे बचने के उपाए और क्या हैं डेल्टा प्लस वैरिएंट के लक्षण.

 

Covid-19 Delta Plus Variant: इससे बचने के उपाए और क्या हैं डेल्टा प्लस वैरिएंट के लक्षण.

Covid-19 Delta Plus Variant: कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट 80 देशों में फैले डेल्टा स्ट्रेन की तरह अत्यधिक संक्रामक है और तेजी से फैल रहा है. सरकार का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी है.


क्या है डेल्टा प्लस वैरिएंट

कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट जिसे B.617.2 कहा जाता है, यह म्यूटेंट होकर डेल्टा प्लस या AY.1 में भी तब्दील हो गया है। यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में पाया गया है। डेल्टा वैरिएंट की स्पाइक में K417N म्यूटेशन जुड़ जाने का कारण डेल्टा प्लस वैरिएंट बना है। यही K417N द. अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के बीटा वैरिएंट और ब्राज़ील में पाए गगए गामा वैरिएंट में भी मिला है। 


स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो देश में डेल्टा प्लस वेरियंट के 40 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, जम्मू और कर्नाटक में 40 मामले पाए गए हैं। WHO ने डेल्टा वैरिएंट को 'वायरस ऑफ कंसर्न' करार दिया है।


डेल्टा प्लस वैरिएंट से कैसे बचा जाए?

- मास्क ज़रूर पहनें, ख़ासतौर पर डबल मास्क पहनें।

- हाथों को दिन में कई बार 20 सेकेंड के लिए धोएं।

- लोगों से शारीरिक दूरी यानी 6 फीट की दूरी बनाएं रखें।

- बाहर से लाए हर सामान को डिसइंफेक्ट करें।


डेल्टा प्लस वेरिएंट के लक्षण

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक डेल्टा प्लस ज़्यादा संक्रामक है और फेफड़े की कोशिकाओं के रिसेप्टर से मज़बूती से चिपकने में सक्षम है। जिसकी वजह से फेफड़ों को जल्द नुकसान पहुंचने की संभावना होती है। यह आपकी इम्यूनिटी को चकमा देने में सक्षम है। जो लोग डेल्टा प्लस वैरिएंट की चपेट में आए हैं, उन्हें गंभीर खांसी-ज़ुकाम और कोल्ड सिम्टम्स पिछले वायरस से काफी अलग पाया जा रहा है। अध्ययन के अनुसार, सिरदर्द, गले में ख़राश और नाक बहना डेल्टा प्लस वैरिएंट से जुड़े सबसे आम लक्षण हैं।

 


No comments:

Post a Comment